राजधानी देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा कांस्टेबल मनोज राणा पर ट्रैक्टर से टक्कर मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि पूरे मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम को निर्देश दिए गए हैं। एसपी क्राइम पूरे मामले की जांच करेंगे। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लिया है उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है। एडीजी का कहना है कि मामले में जानकारी जताई जा रही है ट्रैक्टर चालक शमीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। राजधानी देहरादून में जिस तरह से कांस्टेबल मनोज राणा पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला आया है। पुलिस काफी गंभीर मामला मान रही है देखना होगा कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी होती है। अवैध खनन को रोकने के लिए गए पुलिस के सिपाही पर खनन माफियाओं के द्वारा ट्रैक्टर चलाए जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को बुलाकर खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि इस अपराध में जो भी अधिकारी या कर्मचारी लिप्त होंगे उसने खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए भी पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: 40 लाख कीi हीरोइन के साथ तस्कर दबोचा! पढ़ें कहां का है आरोपी…
ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनने की तरफ तर्ज पर होने लगा चिंतन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…