


देहरादून। बाल विवाह रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है जो बाल विवाह की सूचना देगा उसे दस हजार इनाम दिया जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत ‘महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम’ का शुभारंभ कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने कही है।
इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया। सीएम पुष्कर धामी ने कहा महिला वर्ग को तीस प्रतिशत आरक्षण देने के पीछे सरकार की मंशा महिला कल्याण की है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * बिखौती मेला संपन्न! पढ़ें द्वाराहाट संवाददाता की अपडेट (वीडीओ ) …
*ब्रेकिंग न्यूज* प्रतिदिन होगा 250 टैक्सी का सत्यापन! पढ़ें क्या है फरमान…
*ब्रेकिंग न्यूज* कटघरिया और ऊंचापुल में गर्जी जे सी बी! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…(vdo)