Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

सरकार के एक साल पूरे होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी धामी सरकार को बधाई! पढ़ें क्या बोले मंत्री…

Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा 1 वर्ष में चौमुखी विकास की ओर अग्रसर होकर कई कल्याणकारी फैसले लिए हैं वह प्रशंसनीय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित! पढ़ें नैनीताल अपडेट...

राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण हो या 30 फ़ीसदी महिला आरक्षण का फैसला हो राज्य सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं इसके अलावा कठोर नकल विरोधी कानून को भी इस 1 वर्ष में सरकार ने अमलीजामा पहनाया है।

श्री भट्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास परियोजनाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। राज्य में बढ़ रहा सड़कों का जाल और सुदृढ़ होती स्वास्थ्य व्यवस्था तथा शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम एक साल के कार्यकाल को सफलतम बनाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: छोटी मछली के बाद अब मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के जनपद में दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम...

श्री भट्ट ने देवभूमि की महान जनता और भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 1 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad