हल्द्वानी। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में आज यहां बुद्ध पार्क में कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया और विज्ञत्ति जारी की है।
विज्ञप्ति
हल्द्वानी, बुद्ध पार्क में आज दि.26मार्च2023 भाजपा की मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा आम जनता की आवाज बनकर निर्भीकता के साथ देश के सर्वोच्च सदन में सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के सही प्रश्नों का उत्तर देने के बजाय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा एक निचली अदालत में केन्द्र सरकार और भाजपा नेता द्वारा प्रायोजित मानहानि मुकदमे में सजा सुनाये जाने के 24 घंटे के अंदर बिना जांच कराये लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के बिरोध में उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष
यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व तथा सैकड़ों कांग्रेस जनों की उपस्थिति में एक दिवसीय उपवास करते हुए “संकल्प सत्याग्रह” में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, महानगर अध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह में भाग लिया।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: आपातकाल की वर्षगांठ पर कुछ अनछुए पहलुओं पर एक नजर! पढ़ें इमरजेंसी डे अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई निर्णय! पढ़ें क्यों होगा सीएम का निर्णय सबको मान्य…
ब्रेकिंग न्यूज: उप राष्ट्रपति पहुंचे तीन दिवसीय भ्रमण पर! हल्द्वानी में हुआ स्वागत…देखें (वीडीओ)