Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

जहां दवा से बढ़कर भगवान पर भरोसा वह देश है भारत! धन्य हैं इस देश के निवासी! पढ़ें नवरात्र स्पेशल सम्पादक की कलम से…

Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल/बिन्दुखत्ता। भारत माता का इतिहास है कि इसे जब भी संकट से गुजरना पड़ा तब तब इस धरती पर चमत्कार हुआ और शक्तियों ने कमान सम्हाली! भारत ऋषि मुनि और धर्म के पथ पर चलने वाले लोगों का देश इतिहास से रहा है लेकिन आज लोग सच को छिपाकर सियासत के तवे पर गर्म पानी डालकर स्वयं तवे में सुराख करने जैसा कृत्य करने से नहीं चूकते!

भारत की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए इस धरती पर कभी भगवान ने कृष्ण के रूप में अवतार लिया और धर्म का पाठ पढ़ाया! तो कभी राम बनकर मर्यादा का संदेश दिया जो आजतक चल रहा है! जब स्वयं भगवान हार गए तब माता दुर्गा के नौ रूप इस संसार से अधर्म का नाश करने को अवतरित हुए!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: 72 वन दरोगाओं की पदोन्नति! पढ़ें वन विभाग समाचार...

इस देश में शक्तियां वास करती हैं इसलिए इस देश की जनता को मर्यादा और संस्कार की परिभाषा का बोध होना आवश्यक है। भारत के इतिहास में मिलता है जब जब प्राणी, धर्म और संस्कृति, प्रकृति पर हमले हुए तब तब चमत्कार हुआ है कोई इसे झुठला नहीं सकता।

मां के दरबार सजे हैं मां के जयकारे बता रहे हैं कि भारत आज भी चमत्कार को नमस्कार करने वाला देवी देवता पर अटूट विश्वास करने वाला सनातन धर्म से ओतप्रोत देश है जिसे बनाए रखने से ही देश और धर्म, संस्कृति की रक्षा संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज*विश्व के प्रथम करुणा आधारित समर स्कूल के लिए चुने गए 25 युवाओं में *अमन* भी शामिल!पढ़ें कैसा है ये स्कूल जिसमें मिलेगा विश्व का नामचीन पुरस्कार ...क्यों नोबेल शांति पुरस्कार विजेता *कैलाश सत्यार्थी* से करुणा और वैश्विक नेतृत्व का पाठ सीख रहे बागपत के *अमन*...

नवरात्र में उपवास वालों की भीड़ यह सिद्ध करने को काफी है कि भारत आज भी अंधभक्त अटूट आस्था और आत्म विश्वास से परिपूर्ण देश है जहां हर दिन आस्था का दरबार सजा होता है। भारत की जनता को आज भी दवा से बढ़कर भगवान पर भरोसा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad