

बिंदुखत्ता /लालकुआं। भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में जन संपर्क तेज कर दिया है समझा जा रहा है कि आने वाले 2027 में वह लालकुआं सीट से विधायक की दावेदारी कर सकते हैं।
उन्होंने लालकुआं, बिंदुखत्ता, बौढखत्ता, गौलापार में जनसंपर्क अभियान को जहां गति दी है वहीं लोगों की समस्या का भी वह अपने स्तर से समाधान करवा रहे हैं।
पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी कुछ उनके साथ नजर आ रहे हैं जिससे उनको गांव गांव संपर्क करने में आसानी हो रही है। उन्होंने एक भेंट में कहा जनता की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को भारी मतों से जिताना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है इसलिए वह पार्टी व संगठन हित में जनता के बीच जाकर उनकी समस्या दूर करने का प्रयत्न कर रहे हैं उन्होंने कहा तटबंध निर्माण जल्द हो इसके लिए वह सीएम पुष्कर धामी को अवगत कराएंगे।
उन्होंने कहा भाजपा ही इस देश प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। वह बोले हर महीने वह विधानसभा क्षेत्र में जाकर समस्या दूर करने के लिए मजबूत पहल शुरु करेंगे।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…