

देहरादून/हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा कल प्रदेश में कई जगहों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समन भेजे जाने के विरोध में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे ।इसी परिपेक्ष में देहरादून के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क निकट तहसील चौक पर एक विशाल धरने का आयोजन किया जा रहा है जिसका समय सुबह 11:00 रहेगा। यह जानकारी रविंद्र सिंह आनंद गढ़वाल मीडिया प्रभारी आप उत्तराखंड ने जारी बयान में दी है।
हल्द्वानी/लालकुआं। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा बुलाए जाने के खिलाफ आप पूरे प्रदेश में विरोध दिवस मनाएगी। यह बात आप के प्रदेश संगठन सचिव सीएस पाण्डेय ने जारी बयान में देते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए और अडानी जैसे पूंजीपतियों को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है।

उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनावों से पूर्व केंद्र सरकार धर्म निरपेक्ष ताकतों को खत्म करने पर तुली है जिसका आप विरोध करेगी।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…