

भवाली। आज भवाली में मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह एवं मां भवानी समूह की महिलाओं को ऐपण एवं बुनायी का प्रशिक्षण दिया गया। कांग्रेस नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट ने कहा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के अभियान वह चलाती रही हैं।

बताते चलें कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पूर्व में भी श्रीमती बिष्ट ने कई महिलाओं को इस तरीके के प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है और आज भी अपने व्यस्ततम समय में से समय निकाल कर लगातार इस तरह से जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क कार्यशाला लगाती आ रही है ।
आज की कार्यशाला में प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं में सीमा शाह, तनुजा कनवाल, सीमा नयाल, नीमा बर्मा, , शोभा आर्या, शांति तिवारी, कीर्ति, हेमा गोस्वामी, रामा जोशी गीता निकिता, कृतिका तिवारी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…