

नैनीताल। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि अब चुनाव लड़ने में अब मेरी कोई रुचि नहीं है। बेटा विकास भगत संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता है। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहा है। उसके मन में भी चुनाव लड़ने की इच्छा है, लेकिन हाईकमान का आदेश सर्वोपरि है। पार्टी से जिसे टिकट मिलेगा उसे जिताया जाएगा।गुरुवार को नैनीताल क्लब स्थित सभागार में विधायक बंशीधर भगत ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि नैनीताल उनकी राजनीतिक भूमि रही है। लंबे राजनीतिक कार्यकाल में यह सबसे स्वर्णिम काल प्रतीत हो रहा है। प्रदेश का विकास हो रहा है। भगत ने कहा कि वह आजीवन भाजपा के सच्चे सिपाही बने रहेंगे। यहां मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, शांति मेहरा, तारा राणा, दयाकिशन पोखरिया, मोहित रौतेला, पूरन मेहरा, जगदीश रहे।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी ने कहा श्री गुरु तेग बहादुर जी ने उस समय प्राणों की आहुति दी, जब देश की संस्कृति, आस्था और आत्म सम्मान पर संकट गहराया हुआ था! गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ पर खास अपडेट…
Breking news: उत्तराखण्ड की धरती पर नीती से माणा और मंगलौर से धारचूला तक विकास की नई कहानी लिखी जा रही! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने कहां किया धन्यवाद रैली को संबोधित…