Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

किसी का परिचित सूडान में फंसा हुआ है तो केंद्र सरकार करेगी मदद! डीएम नैनीताल ने दिए संपर्क नंबर और पढ़ें क्या कहा…

Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनके परिचित/परिजन सूडान में फंसे हुए हैं तो उनका विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूडान संकट के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सूडान में फंसे हुए भारतीय व्यक्तियों की ट्रैकिंग करने के लिए उनके विवरण संकलित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट की हो रही वाह वाही! राजस्व गांव की जनता में जगी उम्मीद! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जिलाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि उनके परिचित या परिजन यदि सूडान में फंसे हुए हैं तो उनके परिवार के समस्त सदस्यों के नाम पासपोर्ट नंबर और सूडान में संपर्क मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर तथा यदि व्यक्ति की लोकेशन या पूर्ण पता संभव हो तो वह जिलाधिकारी नैनीताल के दूरभाष नंबर 05942- 235343, इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9411188666, इसके अलावा ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूडान में फंसे भारतीयों की सूचना संकलित कर उन्हें स्थानीय आयुक्त उत्तराखंड के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी, जिससे कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल देशवासी हेतु एंबेसी के माध्यम से आवश्यक सहायता सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: आर एस एस का शिक्षा वर्ग दीक्षांत समारोह ८ जून को लामाचौड़ में! पढ़ें कितने बजे से होगा...

लिहाजा जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि, वह तत्काल सूडान में फंसे परिचित या परिजनों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad