
उत्तराखंड के पांच जिलों में आज रविवार को भी मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
इसी बीच केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है। चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है। जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। जब आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में बर्फबारी होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए सीमित संख्या है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनने की तरफ तर्ज पर होने लगा चिंतन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी ने कहा श्री गुरु तेग बहादुर जी ने उस समय प्राणों की आहुति दी, जब देश की संस्कृति, आस्था और आत्म सम्मान पर संकट गहराया हुआ था! गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ पर खास अपडेट…