
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में मिलने वाले दाखिलों में भारी कटौती हुई है। बीते साल पूरी सीटें भरने में नाकाम रहे शिक्षा विभाग ने इस बार 46 फीसदी सीटें घटा दी हैं। इस वर्ष 18 हजार सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिले की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होनी है।समग्र शिक्षा उत्तराखंड ने सभी जिलों से आरटीई के प्रवेश की तैयारियां शुरू करने को कहा है। नियमावली पहले की ही तरह रखी गई है। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने बताया कि गतवर्ष प्रदेश में 33 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की थी पर सारी सीटें नहीं भर पाई थीं। इसके चलते इस बार करीब 18 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: वनों का सफाया कब तक! चिपको आंदोलन आज भी प्रासंगिक! पढ़ें विकास के नाम पर कितने पेड़ हैं निशाने पर…
ब्रेकिंग न्यूज: महेंद्र भट्ट को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने दी बधाई! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: 71 अधिकारियों को दिया त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण! पढ़ें खास अपडेट…