
प्रदेश की 25 हजार आंगनबाड़ी वर्कर को नए स्मार्ट फोन मिलने जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार एकल महिलाओं को स्वरोजगार के लए भी पांच लाख तक लोन पचास प्रतिशत सब्सिडी पर देने जा रही है।आंगनबाड़ी केंद्रों का सारा विवरण अब मोबाइल फोन पर अपलोड होता है, इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने 2018 में केंद्र की वित्तीय सहायता से वर्कर और मिनी वर्कर को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए थे। इनकी संख्या 25 हजार से अधिक है। लेकिन तब से फोन बेकार हो चुके हैं, इसलिए वर्कर फिलहाल निजी संसाधनों से काम चला रही हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने केंद्र के पास फिर से स्मार्टफोन की डिमांड भेज दी है। सूत्रों के अनुसार केंद्र ने जल्द बजट स्वीकृत करने के संकेत दिए हैं, इसके बाद राज्य सरकार स्मार्टफोन खरीदकर आंगनबाड़ी को उपलब्ध कराएगी। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर को ड्रेस भी उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: महेंद्र भट्ट को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने दी बधाई! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: 71 अधिकारियों को दिया त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण! पढ़ें खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: महेंद्र भट्ट पुनः होंगे भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष! पढ़ें क्या कारण रहा कि महेंद्र भट्ट की पुनः होगी ताजपोशी…