
लालकुआं। रेल विभाग द्वारा आज चार बुलडोजर लेकर नगीना कालोनी से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया गया है जिसमें लगभग 200 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आज सुबह से अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। लगभग सौ मीटर तक अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही हो रही है। इसमें रेल प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर पक्के मकान तोड़ने में जुटे हैं।
चार बुलडोजर इसमें लगाए गए हैं। इस अवसर पर एसपी सिटी क्राइम ब्रांच हरबंश सिंह, सी ओ सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र धौनी, सी ओ लालकुआं संगीता, कोतवाल डी आर वर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
समाचार लिखे जाने तक पंद्रह घर तोड़े जा चुके थे, बताया गया है 200 परिवार इसमें चिन्हित किए गए हैं। किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया क्योंकि हाईकोर्ट से याचिका रद्द होने पर प्रशासन ने अभियान चलाया है। देखना है कितने बजे तक अभियान चलेगा।















More Stories
*ब्रेकिंग न्यूज*पानी के चैंबर में गिरा सांड! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज*कर्नल अजय कोठियाल बने (अध्यक्ष) उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के! पढ़ें रेनू अधिकारी सहित कितनों की हुई ताजपोशी…
*राष्ट्रीय समाचार*बिड़ला रियल स्टेट और आई टी सी के बीच संपन्न हुआ सी पी पी हस्तांतरण समझौता! पढ़ें किसने किया था इस उद्योग को स्थापित…