

रुद्रपुर से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स बनबसा में अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। धारचूला निवासी एक यात्री की मौत हो गई। जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
बुधवार को मैक्स वाहन रुद्रपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। चालक समेत नौ लोग सवार थे। स्ट्रांग फार्म बनबसा के पास मैक्स अनियंत्रित हो गई। मैक्स हाईवे से पलटकर खेतों में जा गिरी। धारचूला, पिथौरागढ़ निवासी 45 वर्षीय नंद राम पुत्र प्रताप राम की मौके पर ही मौत हो गई। लालकुआं, हल्द्वानी निवासी 52 वर्षीय लक्ष्मी देवी, 25 वर्षीय कैलाश टम्टा, रामपुर, यूपी निवासी 27 वर्षीय आजाद, धारचूला निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, एंचोली पिथौरागढ़ निवासी 52 वर्षीय मंजू तिवारी, 24 वर्षीय योगेश तिवारी, पिथौरागढ़ निवासी 45 वर्षीय जयंती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह और मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व हाल निवासी रुद्रपुर 30 वर्षीय चालक बब्लू बुरी तरह से घायल हो गए।
उपजिला अस्पताल में भर्ती किया। सीएमएस डॉ़ घनश्याम तिवारी ने बताया कि गंभीर रुप से घायल मंजू और कैलाश टम्टा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे का कारण झपकी आना बताया है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…