

लालकुआं। आज यहां भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम अंबेडकर नगर वार्ड में स्थित पार्क में आयोजित किया गया।
जिसमें भारतीय जनता महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष तारा पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम को संपन्न कराया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अल्का जीना उपस्थित रहीं। अलका जीना ने कहा भाजपा देश की जरूरत है।
इस दौरान महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष तारा पांडे एवं जिला अध्यक्ष अल्का जीना ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है जिस उपलक्ष में हम लोगों ने मिलकर प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न वर्गों की महिलाओं को सम्मानित किया जिसमें शिक्षिका, चिकित्सक, ब्यूटी पार्लर, आशा वर्कर सहित विभिन्न माध्यमों से आत्मनिर्भर बनकर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…