Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

असमंजस में फंसी लालकुआं नगर पंचायत सीट! सामान्य हुई तो सियासी दंगल तय! पढ़ें लालकुआं समाचार…

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। निकाय चुनावों की तैयारी यहां तेजी से भीतरखाने संभावित प्रत्याशी प्रारंभ कर चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस के कुछ बड़े चेहरे भाजपा के प्रभाव में बताए जा रहे हैं जिससे सीट सामान्य होने की संभावना कम नजर आ रही है।

इधर सांसद और विधायक का दखल भी कुछ भी करवाने में सक्षम नजर आता है। सीट सामान्य होने पर इस चुनाव में फिर कई लोग मैदान में किस्मत आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: डॉ अभिलक्ष्य लेखी तीन दिवसीय भ्रमण पर! पढ़ें भीमताल अपडेट...

सामान्य होने की दशा में रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, हेमंत नरूला, दीवान सिंह बिष्ट, भुवन पाण्डेय, धन सिंह बिष्ट मजबूत दावेदार होंगे।

आरक्षित रहने पर लालचंद्र भाजपा प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं तो वहीं अरुण बाल्मिकी भी प्रबल दावेदार होंगे, ओबीसी कार्ड खेला गया तो सरदार गुरदीप सिंह भी मैदान में उतर सकते हैं।

लालकुआं में चुनावी मुद्दे फिर तलाशे जायेंगे, लोगों का वोट कैसे हासिल किया जाए ? इसके लिए गोटियां तो तब बैठती जब सीट का तय हो जाता!

सामान्य होने पर रामबाबू मिश्रा से होगी टक्कर जिसकी भी होगी और दीवान सिंह बिष्ट चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं! पवन चौहान ने विधान सभा चुनाव में जो वोट पाए वो उनके साथ रहे तो समीकरण कुछ भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: हाईकोर्ट ऑर्डर: बनभूलपुरा बहुचर्चित प्रकरण में इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी पर गिरी गाज! पढ़ें ताजा अपडेट...

भाजपा किसे टिकट देगी और कांग्रेस किसे देगी टिकट कुछ पता नहीं है! कांग्रेस और भाजपा में ही टक्कर होगी चाहे सीट कोई सी रहे! हेमंत नरूला भी अपने दावे से हटने वाले नहीं दिख रहे हैं!

सांसद और विधायक समर्थकों का अपना अपना गणित होगा इसलिए सीट पर असमंजस बना हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad