

हल्द्वानी। उत्तराखंड में नशे के कारोबार के साथ ही जिस्म फरोशी का धंधा भी खूब फल फूल रहा है। होटल हो या स्पा सेंटर इस धंधे का प्रचलन देव भूमि में बढ़ता ही जा रहा है। पहाड़ की संस्कृति को धूमिल करता यह कारोबार दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है।
पुलिस इसके खिलाफ अभियान चला रही है इसके बावजूद ये कारोबार तीव्र गति से बढ़ रहा है। देव भूमि को शर्मशार करने वाला यह कृत्य एक तरह से फैशन बनता जा रहा है।
बाहरी राज्यों से लाकर यहां लड़कियों और महिलाओं से जिस्म फरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। कई होटल और स्पा सेंटर इस कारोबार से पैसा कमा रहे हैं।
इससे देव भूमि को पाश्चात्य संस्कृति की तरफ धकेलने की गहरी साजिश किसके इशारे पर हो रही है जांच का विषय है। एक तरफ नशे का कारोबार चरम पर है तो दूसरी तरफ एक अय्याशी का कारोबार उत्तराखंड के लिए अभिशाप बनता जा रहा है जिसे रोका जाना बेहद जरूरी है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…