

लालकुआं। आज यहां बारात घर में सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन ने समस्या पर भी विचार विमर्श किया व सीएम पुष्कर धामी सरकार से मानदेय शीघ्र देने की मांग की गई।

बैठक में बलवंत दानू, राम सिंह पपोला, कविराज धामी सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस बैठक में हरीश चंद्र जोशी, दीप जोशी, बिशन सिंह जग्गी, दिनेश जोशी, मोहन सिंह, रेबाधर सहित तीन दर्जन से अधिक सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद थे।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…