

जिले में मचा हड़कंप, झलसे कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, साइट पर 24 कर्मी कर रहे थे काम
चमोली संवाददाता
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी से उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग झुलसे हैं।
बताया जा रहा है कि साइट पर 24 लोग मौजूद थे, जिसमें से करीब 11 लोगों की मौत का आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…