

लालकुआं। देहरादून से लालकुआं आ रही दो महिलाओं का ट्रेन में पर्स चोरी होने का समाचार है। एक महिला ने लालकुआं जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें चोरी हुए समान का विवरण दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पर्स में चौदह हजार रूपए से अधिक की धनराशि, घड़ी सहित कई दस्तावेज थे। जबकि दूसरी महिला की सूचना समाचार लिखे जाने तक दर्ज नहीं थी।
पीड़ित महिला ने बताया जब वह लालकुआं पहुंची तो देखा उसका पर्स गायब है काफी खोजा लेकिन कहीं नहीं मिला। रेलवे पुलिस से महिला ने कार्यवाही करने और उसका पर्स बरामद करने की मांग की है।
बताते चलें दूसरी महिला का भी पर्स गायब हो गया है जिसकी सूचना पुलिस को दी है लेकिन मामला समाचार लिखे जाने तक दर्ज नहीं था।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…