Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

तू डाल डाल मैं पात पात… वाली कहावत सिद्ध हो रही! पढ़ें … बागेश्वर उप चुनाव अपडेट संपादक की कलम से …

Ad
खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उप चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त टक्कर होने की संभावना है! भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए मजबूत फिल्डिंग जहां बिठाई है वही कांग्रेस ने भी इस सीट पर टक्कर देने के लिए मजबूत कैंडिडेट को उतारा है।

भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त कर देगी। कांग्रेस का कहना है सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता इस उप चुनाव में मतदान करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: हाईकोर्ट ऑर्डर: बनभूलपुरा बहुचर्चित प्रकरण में इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी पर गिरी गाज! पढ़ें ताजा अपडेट...

इस चुनाव को राजनीतिक दल आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। उप चुनाव को तालीम बतौर लिया जाने लगा है।

सीएम पुष्कर धामी सरकार के लिए यह चुनाव जीतना उतना कठिन तो नहीं दिख रहा लेकिन चुनाव तो फिर चुनाव होता है! उत्तराखंड में अपने ही लोग अपने ही नेता को हराने के लिए क्या क्या नहीं करते ये किसी से छिपा नहीं है!

हर कदम पर कांटे मिलते रहे हैं इस मार्ग में जिसने भी अच्छा काम किया उसे गिराने के लिए अपने ही चाल चलते हैं! महाभारत में एक शकुनी था यहां हर मोड़ पर शकुनी इंतजार करते हैं कि कब चाल चली जाए!

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: सेतु आयोग से बदलेंगे उत्तराखंड का भविष्य! पढ़ें आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी क्या बोले...

सीएम पुष्कर धामी सरकार से जो लोग भीतरखाने नाराज होंगे वह कोई चाल नहीं चलेंगे इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता!

कांग्रेस कितना एकजुट हो पाती है ये भी इस चुनाव में देखने को मिलेगा क्योंकि हाल के वर्षों में देखा गया है कि कांग्रेस को कांग्रेस वाले ही हराते हैं!

इस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अब तक आगे है लेकिन कांग्रेस भी कोई गलती करने के मूड में नहीं दिख रही है! छोटे दल कितना वोट काट पाते हैं ये भी इस चुनाव में निर्णायक होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad