
नई दिल्ली दुनिया में खलबली मचा देने वाली पार्टी कांग्रेस के संस्थापक ए ओ ह्यूम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनकी पार्टी को ठेकेदारों की जरूरत तक पड़ जायेगी! आज कांग्रेस भारत में बेहद कमजोर पार्टी बनती जा रही है हाल ये हो गया है कि एक ठेकेदार को कांग्रेस कमान सौंपने पर विचार कर रही है! कांग्रेस पीके को पार्टी का सलाहकार बनाकर क्या साबित करना चाहती है ? समझ से परे है! कांग्रेस की ये गत क्यों हुई ये चिंतन कोई नहीं कर रहा है! चिंतन कुर्सी कैसे बचे हो रहा है! चापलूसी की परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान करने के चलते भाजपा को फलने फूलने का मौका कांग्रेस ने ही दिया! राम मंदिर निर्माण कार्य में कांग्रेस हिंदू समाज को इकनोर करती रही! खुद कांग्रेस ने ताला खोला लेकिन मंदिर निर्माण में उसे मुस्लिम वोटों का मोह ले डूबा! भाजपा ने निभाया वायदा और जैसे भी बना लेकिन कह सकते हैं भाजपा ने वादा पूरा किया है! आज कांग्रेस पीके के सहारे अपने आप को फिर से मजबूत करने का निर्णय लेने जा रही है, कांग्रेस के अंदर जो पीके हैं वो सब अब घर की मुर्गी दाल बराबर हो गए हैं तब कांग्रेस का भविष्य क्या होगा समझा जा सकता है! कांग्रेस का इतिहास में कभी इतना बुरा समय नहीं रहा जितने बुरे दिन वर्तमान में दिख रहे हैं एक ठेकेदार को पार्टी जब अपने घर की चाबी देने पर विचार कर रही है तो समझा जा सकता है! कह सकते हैं किसी ने कहीं तो कांग्रेस ने कांग्रेस का ही निजीकरण कर दिया!

More Stories
Breking news: छोटी मछली के बाद अब मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के जनपद में दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी! इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट को मामूली चोट! यात्री सकुशल! पढ़ें खास अपडेट…
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO