

लालकुआं। आज भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में भगवान विश्वकर्मा पूजा की गई तथा मिल के सभी प्लांटो में मशीनों की पूजा हुई।
नैनीताल दुग्ध संघ में भी भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।


इसके अलावा हल्द्वानी स्टोन क्रशर में भी विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भगवान विश्वकर्मा पूजा की गई और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर क्रशर स्वामी व पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा तथा उर्मिला मिश्रा द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना की गई।
भंडारे में चेयरमैन लालचंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता सरदार गुरदीप सिंह के अलावा सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…