Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

दीपावली की मचने लगी चहुं ओर धूम! पढ़ें संपादकीय…

Ad
खबर शेयर करें -

संपादकीय

दीपावली पर्व की महत्ता

दीपावली पर्व की धूम मचने लगी है हर तरफ साफ सफाई चल रही है। भगवान राम के अयोध्या वापस आने की खुशी में दीपावली मनाए जाने की परंपरा है।नवरात्र समापन के बाद दीपावली की तैयारी प्रारंभ हो जाती है। दीपावली पर्व हिंदू समाज का प्रिय पर्व हुआ करता है।

इस पर्व के लिए लोग अपने घरों को आकर्षक रूप से सजाते हैं और माता लक्ष्मी के आगमन की तैयारी करते हैं।मंदिर भी सजाए जाते हैं और माता लक्ष्मी पूजा अर्चना इस पर्व की खासियत है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: सेतु आयोग से बदलेंगे उत्तराखंड का भविष्य! पढ़ें आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी क्या बोले...

भगवान राम के अयोध्या वापस आने की खुशी में जबरदस्त आतिश बाजी की परंपरा है।इस पर्व को बेहद सादगी के साथ मनाया जाता है। दीपावली दो दिन होती है, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली।

इस पर्व की खासियत है कि इस पर्व में लोग जमकर खुशी मनाते हैं और एक दूसरे के घर त्यौहार पकवान, खील, खिलौने, मिठाई भेजने की परंपरा आज भी अनवरत रूप से जारी है।

इस पर्व में सावधानी भी बरतनी होती है, छोटे बच्चों को भारी आवाज वाली बम पटाखे से दूर रखना, बम पटाखे जलाते समय सावधानी ही बचाव होता है।इस पर्व के साथ ही भईया दूज मनाए जाने की परंपरा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा प्रारंभ! सांसद और विधायक ने दिखाई हरी झंडी! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

भाई के लिए बहन तरह तरह के पकवान बनाती है और अपने भाई की खुशहाली की कामना करती है।

दीपावली पर्व भारत का सबसे प्रिय त्यौहार माना जाता है। माता लक्ष्मी की आराधना का सबसे प्रिय त्यौहार है दीपावली, इस पर्व को बेहद सादगी से मनाए जाने की परंपरा आज भी प्रासंगिक है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad