Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

नव विवाहिता ने दी पुलिस को तहरीर! पुलिस ने तेरह दिन बाद भी नहीं की कोई कार्यवाही! पीड़िता ने तिरछाखेत भवाली निवासी पति प्रहलाद सिंह से बताया जान का खतरा! पढ़ें लालकुआं कोतवाली अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां एक नव विवाहिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

श्रीमती संतोषी पत्नी प्रहलाद सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह 22.11.2019 को तिरछाखेत भवाली निवासी प्रहलाद सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था।

मायके वालों से अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया लेकिन पति प्रहलाद सिंह इससे खुश नहीं हुआ। ससुराल में कुछ ही दिन बाद उसके साथ मारपीट होने लगी और तरह तरह से उत्पीड़न होने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वर्तमान सांसद अजय भट्ट ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के लिए सीएम पुष्कर धामी को लिखा पत्र! पढ़ें पंचायत चुनाव से वंचित रखने पर किन धाराओं का सरकार कर रही उल्लंघन...

यही नहीं उसे कमरे में बंद कर दिया जाने लगा और कहा जाता है कि वह पैसे वाला है कोई कुछ नहीं कर पाएगा।

संतोषी किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके बिंदुखत्ता पहुंची है। संतोषी ने न्याय की गुहार लगाते हुए 4.5.2024 को लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। संतोषी ने बताया कि तेरह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं की है सिर्फ प्रार्थना पत्र में मुहर लगाकर देना अपना कार्य समझ लिया है जिससे उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर चल रहे तीन मदरसे जिला प्रशासन ने किए सील! पढ़ें हरिद्वार जनपद अपडेट...

पीड़िता ने बताया तेरह दिन बाद भी उसकी रिपोर्ट पर कोई अमल नहीं हुआ है जिससे वह असहाय महसूस कर रही है। पीड़िता ने कहा है उसे जान बचाकर मायके आना पड़ा है।

पीड़िता ने मांग की जय कि आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad