Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में शहादत दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजली! पढ़ें भवाली समाचार…

Ad
खबर शेयर करें -

भवाली/नैनीताल। भारत रत्न से सम्मानित आधुनिक भारत के निर्माता, स्वर्गीय राजीव गांधी जी की शहादत दिवस पर भवाली कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राजीव गांधी जी को भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंच रहा मानसून! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या दिए निर्देश...

मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी को युवा दिलों की धड़कन और उगते सूरज की उपाधि दी। कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने कहा,राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। और 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार एवं पंचायत में महिला आरक्षण का अधिकार राजीव गांधी की ही देन है।

राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे भले ही आज वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी टेक्नोलॉजी हमारे बीच में है। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे किनारो के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: पुलिस इंस्पेक्टरों के बंपर तबादले! पढ़ें नीरज भाकुनी को कहां भेजा गया...

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्या, ऊषा कन्नौजिया, हरेंद्र आर्य, जानकी आर्य, अफसर अली, धनी दुमका, पंकज, रमेश कुमार प्रदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad