
संपादकीय
बेसब्री से हो रहा इंतजार!
देश में लोकसभा चुनावों के परिणाम ४ जून को जनता के सामने आयेंगे इसके लिए सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।इस चुनाव में जनता किसे देश की सत्ता सौंपेगी ये चुनाव परिणाम बताएंगे।फिर भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी जाएगी या फिर इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा ? हर कोई आज निकलने वाले परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जनता ने किसे जनादेश दिया है और किसे विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है ये तो परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा।लोगों में चर्चा है कि फिर से भाजपा सत्ता में वापसी करने जा रही है और देश हिंदुत्व की तरफ तेजी से बढ़ेगा।इधर इंडिया गठबंधन के टिकट पर चुनाव लडे नेता कहते हैं कि इस बार परिवर्तन होना तय है।अधिकतर लोगों का मत है कि फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है। भारत की जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपेगी ये परिणाम ही बताएंगे।
अधिकतर लोगों और सूत्रों की मानें तो भाजपा तीन सौ पार का रही है और सरकार भाजपा की तय मानी जा रही है।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…