Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक! पढ़ें दो विधानसभा में चुनाव को लेकर ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: वन विभाग में भारी घोटाला! पेड़ खरीदा 10 रुपए में दिखाया गया 100 रुपए का! पढ़ें कैसे खुला राज...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग...

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad