

हल्द्वानी। लोगों की आस्था का केंद्र कालू सिद्ध मंदिर अब अपनू बाजार में शिफ्ट हो जायेगा। आज कालू गिरी मंदिर को हटाने को लेकर जिला प्रशासन और संत समाज के बीच वार्ता आयोजित की गई।
वार्ता में उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सहित कई अधिकारी और कालू गिरी मंदिर के महंत के बीच लंबी बातचीत हुई जिसमें संतों ने कहा वह विकास विरोधी नहीं हैं इसलिए वह मंदिर को अन्यत्र शिफ्ट करने को राजी हैं।
बताते चलें डीएम वंदना ने मंगलपड़ाव से रोडवेज तक सड़क को चौड़ा करने का फरमान जारी किया है जिसके तहत उजड़े दुकानदारों को दुकान भी बनाकर जिला प्रशासन दे रहा है।
कालू सिद्ध मंदिर को हटाने के लिए प्रशासन को खासा दिक्कत हो रही थी जिसका आज समाधान निकल गया है।
More Stories
Breking news: वन विभाग में भारी घोटाला! पेड़ खरीदा 10 रुपए में दिखाया गया 100 रुपए का! पढ़ें कैसे खुला राज…
ब्रेकिंग न्यूज: कुमाऊं की राजधानी में होटल मैनेजर ने किया महिला से जबरन दुष्कर्म! आरोपी फरार! मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
Breking news: शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंच रहा मानसून! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या दिए निर्देश…