Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

दीपावली और भईया दूज परंपरागत रूप से मनाया गया! पढ़ें दिवाली अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। समूचे क्षेत्र में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भईया दूज का त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया गया। हर तरफ दिवाली की धूम मची रही।

हर घर में रंग बिरंगी रोशनी जहां दिख रही थी वहीं आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस बार दो दिन दीपावली मनाई गई। लोगों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया नाम आया सामने! पढ़ें सोनम ने किसे किया था 112 बार फोन...

गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोगों ने गोमाता की पूजा की और स्वादिष्ट भोजन भी गोमाता को कराया। भईया दूज पर हर बहिन अपने भाई को चूड़ा पूजने अपने भाई के घर गई। भाई बहन का पर्व भईया दूज दीपावली का अंतिम पर्व समझा जाता है।

भईया दूज दीपावली का सबसे प्रिय पर्व त्यौहार माना जाता है। माता अपने बच्चों के सिर पर चूड़ा पूजती हैं और अपने बच्चों को आशीर्वाद देती हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad