

बिंदुखत्ता । गोली लगने से मृत कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी का शव आज जैसे ही इंद्रा नगर प्रथम पहुंचा चारों ओर कोहराम मच गया! पंद्रह दिन बाद जिसका विवाह होना था उसका शव देख परिजन अपने की सम्हाल नहीं पा रहे थे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
गमगीन माहौल में आज पूरे सम्मान के साथ शहीद हुए नरेंद्र सिंह भंडारी के पार्थिव शरीर को चित्रशिला को रवाना किया गया। इस खबर से पूरे बिंदुखत्ता में शोक की लहर है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, भाजपा नेता जगदीश पंत, मनीष बोरा मिथुन, सोनू पाण्डेय, दीपक जोशी, पूर्व यूसीडीएफ डायरेक्टर भगवान धामी, भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय, कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता, प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी, समाज सेवी चंद्र सिंह दानू, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा सहित अनेक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।










More Stories
Breking news: हाईकोर्ट ऑर्डर: बनभूलपुरा बहुचर्चित प्रकरण में इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी पर गिरी गाज! पढ़ें ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: अब आंगनवाड़ी कार्यकत्री के लिए आ रही पी एच डी महिलाएं! पढ़ें कितनी महिलाओं को मिले नियुक्ति पत्र…
ब्रेकिंग न्यूज: स्टोन क्रशर का माल ला रहे वाहन से बाइक की भिड़ंत! पिता पुत्र गंभीर! पढ़ें क्यों होती है यहां अक्सर दुर्घटना…