
लालकुआं। कोतवाली लालकुआं पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे उधम सिंह नगर निवासी 01 व्यक्ति को 140 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* द्वारा *”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″ के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य* से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के दिशा निर्देशन में तिवारी नगर प्रथम गब्दा से अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी नई बस्ती शह दौरा उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष को कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा कुल 140 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम
1- अपर उप निरीक्षक दया किशन सती2- कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला3- कांस्टेबल दयाल नाथ, 4, कांस्टेबल अशोक कंबोज
















More Stories
“ब्रेकिंग न्यूज* अपने प्रिय साथी की याद में बिंदुखत्ता पहुंचे कई रंगकर्मी! पढ़ें लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की प्रथम पुण्य तिथि अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज*आपदा प्रबंधन टीम ने किया चोरगलिया के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण! पढ़ें चोरगलिया अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज* एक सप्ताह में नदी से हटा लें मजदूर अपनी झोपड़ियां! पढ़ें क्या दी चेतावनी…