

लालकुआं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक सप्ताह का शोक रहेगा। उनके निधन पर आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह एक जाने माने अर्थशास्त्री थे उन्होंने देश को नई दिशा देने का काम किया था।
कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने कहा स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने जो दिशा इस देश को दी थी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल महामंत्री हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री धर्म सिंह, गिरधर बम, गुरदयाल सिंह मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, प्रमोद कालोनी, रवींद्र जग्गी, मीना कपिल, लालकुआं कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाण्डेय, कमलेश यादव सहित कई लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।










More Stories
Breking news: ०६ जनपद के अधिकारियों को दिया निर्वाचन आयोग ने प्रशिक्षण! पढ़ें चुनाव की तैयारी…
Breking news: बीस जून से चलेगी लालकुआं से प्रयागराज को नई ट्रेन! पढ़ें : सांसद क्या बोले…
ब्रेकिंग न्यूज: डीएम वंदना शटल सेवा से पहुंची कैंची धाम! पढ़ें कितने लोग पहुंचे 15 जून को कैंची धाम…