

लालकुआं। भाजपा का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है! भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय की मौजूदगी में लालकुआं आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम नाथ पंडित को विजय दिलाने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया है और प्रेम नाथ पंडित को भारी मतों से विजई बनाने के लिए जुटने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा स्थानीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने एक सज्जन और वरिष्ठ भाजपा नेता को टिकट दिलाकर हर कार्यकर्ता का दिल जीता है।
उन्होंने कहा पुराने कार्यकर्ता को भाजपा ही सम्मान दे सकती है जबकि दूसरे दल पैराशूट उतारने पर मजबूर हैं।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में आप से भाजपा में शामिल हुए महेंद्र कुमार का प्रेम नाथ पंडित सहित समस्त पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: डीएम वंदना शटल सेवा से पहुंची कैंची धाम! पढ़ें कितने लोग पहुंचे 15 जून को कैंची धाम…
Breking news: सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों में पड़ी फूट! पढ़ें लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ क्यों हुए अलग अलग…
ब्रेकिंग न्यूज: सोमवार तक सभी हेली सेवा बंद रखने के आदेश! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा…