
नई दिल्ली। ( जीवन जोशी प्रधान संपादक) धर्म निरपेक्षता का चोला इस बार दिल्ली की जनता ने अस्वीकार कर दिया और भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की सत्ता सौंप दी है।
दिल्ली में भाजपा ने जो मेहनत इस बार की वह इससे पूर्व की भी नहीं थी! देश की बुद्धिजीवी विधानसभा ने इस चुनाव में भाजपा को वोट देकर विकास को धरातल पर उतार लाने की जो मंशा का इजहार किया है वह दिल्ली के दूरगामी भविष्य को तय करने वाला प्रतीत होता है!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब देश की राजधानी में डबल इंजन का विकास देखने को मिलेगा और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मिशन को धरातल पर उतारा जा सकेगा!
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसी आप की हस्ती इस चुनाव में भाजपा से हार गई ये भी कम बड़ी बात नहीं है! भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को उसके ही गढ़ में ढेर कर दिया है जो भाजपा के लिए गर्व की बात कही जा सकती है।
















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * बिखौती मेला संपन्न! पढ़ें द्वाराहाट संवाददाता की अपडेट (वीडीओ ) …
*ब्रेकिंग न्यूज* प्रतिदिन होगा 250 टैक्सी का सत्यापन! पढ़ें क्या है फरमान…
*ब्रेकिंग न्यूज* कटघरिया और ऊंचापुल में गर्जी जे सी बी! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…(vdo)