

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की छुट्टी हो सकती है इसके साथ ही एक अन्य मंत्री पर भी गाज गिर सकती है! सीएम पुष्कर धामी दिल्ली में हैं और पार्टी हाईकमान से चर्चा चल रही है।
नैनीताल जनपद से किसी एक के मंत्री मंडल में आने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार मुखबा से पीएम नरेंद्र मोदी की वापसी के बाद उत्तराखंड की सियासत पर दिल्ली में चिंतन हुआ है और जल्द ही जनता के अनुरूप निर्णय भाजपा हाईकमान ले सकता है।
पहाड़ के हर जनपद को मंत्री मंडल में शामिल करने, छूटे लोगों की दर्जा मंत्री पद देने पर चिंतन चल रहा है। समझा जा रहा है जल्द ही सीएम पुष्कर धामी सरकार में कुछ लोगों के पर कतरे जाएंगे तो कुछ लोगों को इनाम स्वरूप मंत्री बनाया जा सकता है।
हर विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर निर्भर करेगा कि उसका जनता में कितना सम्मान है और पार्टी के प्रति कितना वफादार है। भाजपा संगठन में भी चुनाव चल रहे हैं इसमें भी रिपोर्ट कार्ड देखा जा रहा है।
More Stories
Breking news: गर्मी से निजात पाने को चार दोस्त नदी में कूदे एक डूबा! पढ़ें कहां का है मृतक…
Breking news: छोटी मछली के बाद अब मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के जनपद में दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी! इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट को मामूली चोट! यात्री सकुशल! पढ़ें खास अपडेट…