Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

*ब्रेकिंग न्यूज: *पहाड़* से लेकर मैदान तक रंगों की फुहार में समाई आस्था! पढ़ें : होली पर्व पर विशेष रिपोर्ट*…

खबर शेयर करें -

नैनीताल। ( जीवन जोशी प्रधान संपादक ) होली पर्व देश दुनियां में अनोखा पर्व है इस त्यौहार पर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं और साथ बैठकर चिप्स , पापड़ , गुजिया खाते हैं ? जमकर एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं! और कुशल पूछते हैं!

होली उत्तराखंड की अपने आप में इतिहास समेटे है कुमाऊं की होली ने जहां समा बांधा वहीं गढ़वाल की होली ने संगीत से उसे चार चांद लगाने का काम किया है! पूरे पहाड़ में पहाड़ी होली की धूम मची है। उत्तराखंड होली के रंग में डूब गया है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया 4 हेली सेवाओं का शुभारंभ! पढ़ें कितना है किराया...

होली खेलें पशुपति नाथ से लेकर…मत मार बलम मोहे पिचकारी…जल कैसे भरू जमुना गहरी… शिव के मन माही बसे काशी सहित दर्जनों अनगिनत प्रति दिन वार होली गायन ने सारे मतभेद मानो भुला दिए हैं और होली के रंग में पहाड़ और पहाड़ी रंग गया है!

मैदान में भी होली की धूम मचने लगी है घर घर होलियार जाकर झोड़ा चांचरी होली गीत की धुन में थिरक रहे हैं। तरह तरह के स्वांग कर महिलाएं होली की शोभा बढ़ा रही हैं तो कुछ नृत्य करने में महारत हासिल कर रहा है!

यह भी पढ़ें 👉  कामरेड *मान सिंह पाल* की दसवीं पुण्य तिथि पर विभिन्न लोगों ने दी श्रद्धांजलि! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट ...

पुरुष वर्ग की होली भी खूब जमकर चल रही है और उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने की दिशा में कुछ लोग आज भी अनवरत रूप से मिशन बतौर काम करते हैं जो होली पर्व पर दिखता भी है।

हिन्दू धर्म का सबसे अनोखा पर्व है होली जिसमें दुश्मन भी गले मिलता है और दुश्मनी को भुला देता है तो इससे बड़ा कोई शुभ त्यौहार पूरे त्यौहारों में दूजा नहीं इसलिए बेहद सादगी से इस पर्व को मनाएंगे ऐसी उम्मीद के साथ होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad