Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

होली ब्रेकिंग न्यूज: निकल पड़ी होलियारों की टोलियां! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता )लालकुआं। आज यहां होली की धूम मची रही पत्रकारों और नेताओं की जहां होली मनी वहां गांव में महिलाओं की होली ने लोकगीतों से होली में चार चांद लगाए हैं।

समूचे क्षेत्र में होली पूरे युवावस्था में है ये कह सकते हैं! महिला समूह ने होली का कलेवर बदल रखा है! हर जगह महिलाओं की होली ने गांव में अपना स्थान बनाया है! स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने सभी को होली पर्व की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: नहीं दिखा सके कई लोग जमीन के कागज! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के आदेश का असर...

आज यहां भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने समूचे क्षेत्र में होली खेल कर लोगों से होली मिलन किया और एक जगह होली भी गाई जिसकी खूब सराहना की गई! श्री महंत राजेंद्र गिरी प्रेमा गिरी से उन्होंने होली मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता मन्नू धामी, बूथ अध्यक्ष प्रेम बल्लभ पाण्डेय, हरीश पाण्डेय भी उनकी टीम में शामिल रहे।

गौलापार में पूर्व विधायक प्रत्याशी रही संध्या डालाकोटी ने अपने लॉन में होली मिलन का आयोजन किया जिसमें अनेकों महिलाओं ने भाग लिया और जमकर होली गाई गई।

वन देवी मंदिर में सोनी, ममता सहित कई महिलाएं रोज मंदिर से होली गायन प्रारंभ कर गांव गांव लोगों को अपने साथ लेकर होली की धूम मचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुलताई:-बिना पार्किंग के संचालित हो रहे बैंक, बैंकिंग मानदंडों की हो रही अवहेलना...

कार रोड में कुन्नू जोशी उनकी पत्नी गीता जोशी, कैलाश जोशी सहित कई पुराने कलाकार फिर से होली को सांस्कृतिक गति प्रदान कर रहे हैं।

इधर प्रेस क्लब अध्यक्ष व *दूरगामी नयन के संपादक जीवन जोशी* ने होली के अवसर पर समूचे देश प्रदेश की जनता को रंगों के पर्व होली को आपसी सौहार्द और बेहद उल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा होली ऐसा त्यौहार है जिसमें दुश्मन भी गले लग जाते हैं!

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, लालकुआं के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने भी जनता को रंगों के पर्व होली की बधाई दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad