
देहरादून। उत्तराखंड में विवादित बयान देने वाले मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।अग्रवाल ने इसे पहाड़ और मैदान का विवाद करार देते हुए मैदान के लोगों को भड़काने का अशोभनीय प्रयास शुरू किया है जो निंदनीय है।उत्तराखंड में अब सियासत फिर गरमाने लगी है।
कुछ लोग इसे मोहरा बनाकर राज्य को अशांत करने का प्रयास कर रहे हैं जो इस राज्य के लिए चिंता का विषय है।रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे पहाड़ के लोगों के लिए नई समस्या खड़ी करने की कुछ लोग तैयारी कर रहे हैं।मैदान के लोगों को भड़काने और राज्य में सियासत को नई करवट देने का प्रयास इस राज्य के लिए चिंता की बात है।
मंत्री ने इस्तीफा सोच समझ कर दिया है और मैदान के लोगों को भड़काने की इसे साजिश भी कहा जा सकता है।राज्य के लिए जिन्होंने अपने प्राणों को तक बलिदान किया उनकी आत्मा आज बेहद दुखी होगी! इसीलिए बनाया था ये राज्य कि लोग पहाड़ को गाली देंगे और पहाड़ी के स्वाभिमान को चुनौती दी जाएगी!
उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान की दुर्गंध फैला रहे कुछ लोग पहाड़ की शांत वादियों को अशांत कर रहे हैं।द्वेष भाव पैदा करने वाले हर इंसान के खिलाफ लोगों को खड़ा होना होगा और राज्य को गलत दिशा की तरफ बढ़ने से रोकना होगा।भड़काने वाले किसी भी आंदोलन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: इस बार कैंची धाम में प्लास्टिक मुक्त अभियान! मेले की तैयारी को लेकर बैठक में डीएम वंदना ने ये दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: आधुनिक पार्किंग का लाभ लेंगे देहरादूनवासी! पढ़ें देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: 40 लाख कीi हीरोइन के साथ तस्कर दबोचा! पढ़ें कहां का है आरोपी…