
लालकुआं। विगत दिन विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने तहसील में आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सीएम पुष्कर धामी सरकार हर जगह विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मंजूरी मिलने पर सीएम पुष्कर धामी और संबंधित विभाग मंत्री व अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जल्द समस्या सुनकर समाधान किया है।
इस दौरान भाजपा नेता रोहित दुम्का ने कहा सरकार हर जगह विकास कार्य कर रही है और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के प्रयास रंग ला रहे हैं।
इधर भाजपा सक्रिय नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने एक समारोह में शामिल होने से पूर्व कहा कि भाजपा इस देश ही नहीं पूरे विश्व का जीवन जीने का आधार पथ है इसमें जन सेवा थीम पर काम किया जाएगा सम्मानित जनता की भावना का सम्मान करना ही सच्ची समाज सेवा है।
चोरगलिया में उन्होंने कहा उनका उद्देश्य हर घर भाजपा का परचम होना चाहिए इसलिए वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में जन सेवा थीम पर काम करते हैं।
इधर भाजपा नेता सेवा निवृत्त सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा सरकार ने पूरे राज्य में विकास का एक खाका तैयार किया है जिसमें सीएम पुष्कर धामी सरकार को बधाई दी जानी चाहिए और काम करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन भी समाज और नेताओं ने करना चाहिए जिससे विकास कार्य तेज हों।
बिंदुखत्ता की समस्या का समाधान करने की दिशा में मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने कहा है समाज में फैल रही कुरीतियों और बढ़ते नशे के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है इसलिए मंडल इस समस्या पर जन जागरूकता अभियान चलाने और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रूप भी इसे देगा।
उन्होंने कहा नशा मुक्त बिन्दुखत्ता अभियान चलाने पर संगठन विचार कर रहा है जल्द ही परिणाम सामने आएंगे। भाजपा नेता मनीष बोरा मिथुन ने कहा है सांगठनिक ढांचा मजबूत होगा तो सामाजिक बुराई के खिलाफ जन जागरूकता अभियान हर गांव गांव चलेगा।














More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: शांति का अग्रदूत भारत मजबूरी में कर रहा जवाबी कार्रवाई! सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री राजनाथ कर रहे बैठक! पढ़ें ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उनको श्रद्धांजली अर्पित! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या कुछ कहा…
लालकुआं:- पाकिस्तान से चल रहे युद्ध का असर लालकुआँ में भी दिखा, लालकुआँ पुलिस सड़को पर…. देंखे VIDEO