

बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने सेवा_सुशासन_और_विकास_के_3_वर्ष पूरे होने पर कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करना सौभाग्य है।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने देवभूमि के सर्वांगीण विकास के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाए है, वे देवभूमि के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

प्रदेश भाजपा सरकार ने राज्य हित व देवभूमि की देवतुल्य जनता के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जिससे न केवल राज्य की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भी संरक्षण हुआ है।
उन्होंने कहा हमारी सरकार विगत 3 वर्षों में #विकल्प_रहित_संकल्प के माध्यम से #संकल्प_को_सिद्धि तक पहुचाने का काम कर रही है, यही हमारी सरकार की नीति है यही नीयत है।
रजत जयंती वर्ष में हम सभी देवभूमि उत्तराखंड के इस 25 वें वर्ष को विकास की एक नई उड़ान का वर्ष मानकर एक सकारात्मक और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।
उन्होंने कहा हमें अपने राज्य के प्रत्येक नागरिक को विकास की इस यात्रा में सहभागी बनना है ताकि देवभूमि को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण हो सके।इस अवसर पर विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास , दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट , पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया , जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती बसंती देवी, जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भाटगाई , नगर पालिका अध्यक्ष बागेश्वर सुरेश खेतवाल, क्षेत्र पंचायत प्रशासक गोविंद दानू , श्रीमती पुष्पा देवी , नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट श्रीमती गीता ऐठानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


















More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: आधुनिक पार्किंग का लाभ लेंगे देहरादूनवासी! पढ़ें देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: 40 लाख कीi हीरोइन के साथ तस्कर दबोचा! पढ़ें कहां का है आरोपी…
ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनने की तरफ तर्ज पर होने लगा चिंतन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…