

देहरादून। आज सीएम पुष्कर धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी के संस्थापकों को नमन करते हुए ध्वज फहराया।
इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा भाजपा के संस्थापकों के त्याग और बलिदान का ही प्रतिफल है कि आज हमारा संगठन जनसेवा और अंत्योदय के सिद्धांत पर निरंतर कार्य कर रहा हैं।
सीएम ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।हमारी पार्टी ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं पर विश्वास रखा है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात् कर जन-जन का कल्याण सुनिश्चित किया है।
इस अवसर पर कई लोगों ने अपने विचार रखे और भाजपा संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज*11 जून को राजभवन नैनीताल में होगा *एक शाम सैनिकों के नाम* कार्यक्रम! वीरता, शौर्य और सेवा को मिलेगा सम्मान … लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने क्या कहा पढ़ें राजभवन समाचार…राज्यपाल की कलम से…
ब्रेकिंग न्यूज: आर एस एस का शिक्षा वर्ग दीक्षांत समारोह ८ जून को लामाचौड़ में! पढ़ें कितने बजे से होगा…
ब्रेकिंग न्यूज: सभी अधिकारी रोज बैठकर अपने कार्यालय में सुनें जन समस्या और धरातल पर करें निराकरण! पढ़ें कुमाऊं मंडल स्तरीय बैठक में सीएम पुष्कर धामी क्या बोले…