

लालकुआं। यहां धरातल पर विकास कार्य का प्रचार करने और लोगों में भाजपा की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव चलो अभियान चल रहा है।
इसके तहत विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट दल बल के साथ जहां मैदान में उतरे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भावी दावेदार पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में आज संघ के सबसे वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह जग्गी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके बाद उन्होंने छह नंबर में कार्यकर्ताओं के साथ जागृत रैली निकाली और लोगों से भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला सहित कई लोग मौजूद रहे। बताते चलें लक्ष्मण सिंह जग्गी 1973 से पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
इधर भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने भी आज इंद्रा नगर में जन संपर्क किया और लोगों से सीएम पुष्कर धामी सरकार की योजना का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर जारी बयान में समाज सेवी व विधायक प्रतिनिधि सोनू पाण्डेय ने कहा है विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने पूरे इलाके में हर नलकूप में नया संयंत्र लगाने का जो बीड़ा उठाया है वह स्वागत योग्य है। इससे गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी ने कहा श्री गुरु तेग बहादुर जी ने उस समय प्राणों की आहुति दी, जब देश की संस्कृति, आस्था और आत्म सम्मान पर संकट गहराया हुआ था! गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ पर खास अपडेट…
Breking news: उत्तराखण्ड की धरती पर नीती से माणा और मंगलौर से धारचूला तक विकास की नई कहानी लिखी जा रही! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने कहां किया धन्यवाद रैली को संबोधित…