

नैनीताल। पुलिस की घेराबंदी तोड़कर नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए बेरीकेटिंग लगाई थी लेकिन जनता ने उसे तोड़ते हुए आगे बढ़कर आंदोलन की उग्र रूप दे दिया है।

जनता आरोपी की फांसी देने की मांग कर रही है। पुलिस और आंदोलनकारी आमने सामने आ गए हैं। पूरा शहर आंदोलनकारियों के नारों से गूंज रहा है। पुलिस भी असहाय सी लगने लगी है।

इधर सीएम पुष्कर धामी ने नैनीताल की घटना पर तत्काल कड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि आरोपी के खिलाफ अदालत में जहां मुकदमा चलेगा वहीं उसकी अवैध संपति पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा राज्य की बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जायेगा।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…