
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उनको श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा अदम्य शौर्य, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटिशः नमन करते हैं।
उन्होंने कहा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी आपकी जीवनगाथा राष्ट्रभक्ति, आत्मबल और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल है और आपके विचार और साहस की गाथाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
आपके त्याग और बलिदान की गाथाएं सदियों तक देशवासियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती रहेंगी। सीएम पुष्कर धामी ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।














More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: बहुद्देशीय शिविर लगाया! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…
IPL 2025:- BCCI का बड़ा फैसला, भारत पाक संघर्ष के कारण 18 वां सीजन स्थगित…
ब्रेकिंग न्यूज: शांति का अग्रदूत भारत मजबूरी में कर रहा जवाबी कार्रवाई! सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री राजनाथ कर रहे बैठक! पढ़ें ताजा अपडेट…