
नैनीताल/उधमसिंह नगर। भूमि घोटाले की जांच अब उधम सिंह नगर भी पहुंच गई है इसकी प्रथम कड़ी में कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को कमिश्नरी कार्यालय नैनीताल में जनपद उधम सिंह नगर के जमीनी विवाद, धोखाधड़ी, अतिक्रमण से संबंधित विभिन्न मामलों पर एक बैठक की।
जिसमें उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर जीवन सिंह नग्न्याल, डीएफओ किच्छा, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, उपजिलाधिकारी किच्छा, ईईपीडब्ल्यूडी किच्छा, निदेशक पंतनगर यूनिवर्सिटी आदि उपस्थित रहे।
बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने ऊधम सिंह नगर में चल रहे विभिन्न जमीनी विवादों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों में भू राजस्व नक्शा निकलवाकर उनका अवलोकन कर जमीनी विवाद को वैधानिक रूप से साक्ष्य के आधार पर सुलझाया जाए।
उन्होंने कहा किसी भी विवादित जमीन के प्रकरण में उससे संबंधित दस्तावेजों को जुटाकर उसकी ठीक प्रकार जांच कर लें और लैंडफ्रॉड करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को तत्काल हटाते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय। भूमि धोखाधड़ी वाले प्रकरणों में तत्काल एफ आई आर दर्ज की जाय।बैठक में उधम सिंह नगर से सम्बंधित विभिन्न भूमि विवादों आदि प्रकरणों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ने बताया कि वन विभाग, राजस्व विभाग, पंतनगर विश्वविद्यालय तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण में नगला आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित किए गए जिनको अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया गया है।










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश के चलते कई मार्ग बंद! मजदूरों के कैंप में मची तबाही! नौ मजदूर लापता! पढ़ें कितने लोगों को प्रशासन ने बचाया…
ब्रेकिंग न्यूज: लालकुआं रेलवे फाटक के जाम से मुक्ति मिलेगी! पढ़ें सांसद प्रतिनिधि ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारी! पढ़ें रोजगार अपडेट…