
हल्द्वानी। हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में २०२५ बोर्ड परीक्षा में (मेरिट) स्थान पाने वाले 12 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्रों में 10 छात्र हाईस्कूल और दो छात्र इंटरमीडिएट के हैं। मेधावी छात्र छात्रा को प्रमाण पत्र के साथ ₹11000 की नकद धनराशि भी प्रदान की गई।
हाईस्कूल के स्टेट टॉपर जतिन जोशी को प्रमाण पत्र के साथ ₹21000 की धनराशि से सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य खीम सिंह बिष्ट और अन्य स्टाफ ने छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
महापौर गजराज सिंह विष्ट ने कहा मेहनत और लगन से हर कठिन सीढ़ी को पार किया जा सकता है इसलिए शिक्षा के प्रति अभिभावकों को भी निरंतर अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
बताते चलें हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज प्रतिभावान बच्चों के लिए अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम स्कूलों में से एक है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: रेड अलर्ट घोषित! पढ़ें मौसम समाचार…
*ब्रेकिंग न्यूज*तो क्या लालकुआं का हाथीखाना क्षेत्र भी रेलवे की भूमि पर काबिज है! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
*उत्तराखंड समाचार* प्रधानमंत्री के बाद *अमित शाह भी आज सीएम पुष्कर धामी सरकार की *थप थपा* गए पीठ*! पढ़ें आज की बड़ी अपडेट…