चंपावत।
उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा ने 151 बूथों पर ताकत जहां झोंक दी है वहीं कांग्रेस ने भी संपर्क तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को व्यापक समर्थन मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पीछे नहीं दिख रही है। सीएम पुष्कर धामी की धर्म पत्नी गीता धामी ने चुनाव मैदान में जोरदार अभियान चलाया है उनकी सभाओं में जनता की भीड़ इस बात का गवाह बन रही है कि सीएम पुष्कर धामी की जीत तय है। इधर कांग्रेस इस चुनाव को रोचक बनाए जाने के लिए काम कर रही है। सीएम पुष्कर धामी की जीत तय मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस की सभाओं में भीड़ कम नजर आ रही है। जनता सीएम चेहरे के पक्ष में दिख रही है फिर भी कुछ नहीं कहा जा सकता चुनाव तो चुनाव होता है। कांग्रेस ने दमदार उपस्थिति दर्ज करने में मानो देर कर दी है। बाहरी नेताओं के दम पर चुनाव जीता जायेगा या लोकल नेता को जनता तवज्जो देगी ये तो 31 मई के रुझान से ही ज्ञात हो सकेगा।

















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज* कब बन रहा है *राजस्व गांव* ? लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं! जवाब देने वालों पर टिकी हैं उम्मीदें! पढ़ें प्रधान संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात…
Breking news: बरसात से पूर्व ही आपदा प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर बैठक! पढ़ें क्या है मानसून सत्र की तैयारी…
ब्रेकिंग न्यूज: स्कूल गए बच्चे की झाड़ियों से लाश बरामद! पढ़ें रुद्रपुर सिडकुल अपडेट…