
देहरादून/हरिद्वार।
आज श्री गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर सुबह से ही लोग स्नान करने गंगा तट पर स्थित घाटों में पहुंच रहे थे और मां गंगा दशहरा द्वार पत्र अपने घरों में चिपकाते देखे गए। पुरोहित द्वारा दिए गए इस दशहरा द्वार पत्र को चिपकाने की प्राचीन काल से ही परंपरा है। कहते हैं जिस घर दशहरा द्वार पत्र चिपका होता है वहां बिजली तक नहीं गिरती और सदा घर में मां गंगा दशहरा छाया करता है। आज इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मां गंगा दशहरा पर्व को विशेष रूप देने का प्रयास किया। सीएम पुष्कर धामी ने मां गंगा की आरती की ओर देश तथा प्रदेश के लिए मां से सुख शान्ति मांगी। सीएम ने कहा मां गंगा दशहरा पर्व एक महत्व पूर्ण पर्व है इस दिन भागीरथ के प्रयास से मां धरती पर उतरी थी जो तब से अब तक जीवन दायिनी बनकर लोगों की रक्षा कर रही है। उन्होंने मां की आरती के बाद जगत गुरु शंकराचार्य से भी मुलाकात की ओर उनको शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बताते चलें गंगा दशहरा पर्व इस देश की जीवन दायनी मां गंगा का धरती पर जन्म दिन * हैप्पी बर्थडे मां गंगा* के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि दशहरा पर्व पर शुभ मुहूर्त होता है बिना मुहूर्त के इस दिन मुहूर्त होता है। गंगा मां को समर्पित यह पर्व हमें प्राचीन काल के बारे में जानकारी देता है कि गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है।


More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…